घर में सोए हुए अवस्था में अचानक आग लगने से चार लोग बुरी तरह से झुलसे, पीएमसीएच रेफर

छपरा : जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा गांव में घर में सोए हुए अवस्था में अचानक आग लगने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें पहलें स्थानीय बनियापुर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया जहां के चिकित्सकों न प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया लेकिन यहां के भी चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया हैं।बताया जा रहा हैं कि बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा गांव निवासी चनर राम के 55 वर्षीय पुत्र रामनाथ राम व इनकी 50 वर्षीय पत्नी किसमातो देवी, पुनपुन राम की 45 वर्षीय पत्नी कांति देवी व 14 वर्षीय पुत्र सूरज राम आग की चपेट में आ जाने से बुरी तरह झुलस गया हैं।