मढ़ौरा(सारण) : नगरा प्रखंड के धोबवल में ग्रामीणों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।आयोजन समिति के संयोजक अंकेश सिंह और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना एयरपोर्ट के विमान संचालन समिति के अध्यक्ष  रूपेश सिंह थे।इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । हज़ारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने होली के रंग में झूमते दिखे और इस अवसर पर मुख्य अतिथि पटना एयरपोर्ट के विमानन संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिह ने कहा की होली भाईचारे का त्योहार है और आज इस कार्यक्रम माध्यम से सभी भाई लोगों से मिलने का मौक़ा मिला। इस अवसर पर माधोपुर पंचायत के मुखिया, राजेश मिश्रा, मशहूर लोकगीत गायक उदय नारायण सिंह, हरीश तिवारी, जयप्रकाश सिंह, रोहित सिंह, अमृतेश सिंह, भाजपा नेता आदी उपस्थित थे।