दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
साठी :- नरकटियागंज – बेतिया मुख्य मार्ग में गुरूवार की सुबह 10:00 बजे (लगभग) साठी हरनहीया गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसकी सूचना थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने दी। घायलों की पहचान मनुआ पुल थाना के मनुआ पुल निवासी टुनटुन साह और सोनू साह के रूप में हुई है। जो नरकटियागंज से अपने घर बाइक से जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दरोगा उमेश चंद्र प्रसाद को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस की सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर व बाइक जप्त कर थाने लाया गया है।




Recent Comments