बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद के पांच मामले निष्पादित किए गए। सीओ सुनील कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार की उपस्थिति में जनता दरबार में भूमि विवाद के नौ मामले पहुंचे। जिनमें चार मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस की गई। पांच मामले मौके पर ही निपटाए गए।