बाढ़ से पीड़ित परिवार अपने हालात पर जीने को मजबूर

मृतकों के परिजनों से मिल मुखिया संगम बाबा ने की आर्थिक मदद

पानापुर/इसुआपुर(सारण):- कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हम सभी को अपने अपने जीवन शैली में परिवर्तन करने की जरूरत है। अभी भी हमलोग कोरोना के प्रति लापरवाह है, जिसका कारण है कि यह बीमारी काफ़ी तेज़ी से फ़ैलते जा रहीं हैं। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर के बाढ़ पीड़ितों के मदद करते वक्त कही।वहीं संगम बाबा ने बताया कि प्रशासन लोगों को उनके हालात पर जीने को मजबूर कर रही है। न तो उन्हें को कोई सुविधा उपलब्ध करा रहीं हैं और न ही किसी को मदद करने दे रहीं हैं। और जो मदद को आगे आ रहें है उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर रही हैं।वहीं बीते दिन इसुआपुर के उसरी कला गांव के 23 वर्षीय उमेश महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थीं। व इसुआपुर के ही लौवा गांव 18 वर्षीय संजीव कुमार राय की मौत जटिल बीमारी से इलाज के अभाव में हो गई थीं। मृतक के परिजनों से मिल मुखिया संगम बाबा ने शोक व्यक्त की और परिजनों को आर्थिक मदद की। मौके पर अजित कुशवाहा, मुकेन्द्र गिरी, जितेश सिंह,अवधेश महतों,पिंटू राय संतोष राय, बिरेन्द्र राय मौजूद थे।