घर-घर तक पहुचायेंगे शिक्षा की रौशनी-विधायक

ロ केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) :प्रखंड क्षेत्र के महिषी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय महिषी ईश्वर टोल स्कूल का भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक रामबालक सिंह ने किया।शिलान्यास के बाद एक सभा आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक ने किया।सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा सुबे के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया।साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है।इलाके में शिक्षा का अधिक से अधिक प्रसार करने व गांव गांव तक शिक्षा की रोशनी के फैलाव को वे संकल्पित हैं।दूसरी ओर उन्होंने बताया कि हम हर घर में शिक्षा को पहुंचाएंगे।इस कड़ी में मैं विभूतिपुर प्रखंड के अधिकतर पंचायत में टेन प्लस टू विद्यालय का स्थापना करवाया है।और बचे हुए पंचायत में भी हम जमीन के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।और मेरा कोशिश है कि हम बहुत जल्द सभी पंचायत में टेन प्लस टू स्कूल फुल खुलबायेंगे।वही ग्रमीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के कार्यकाल में हमारे पंचायत का चहुमुखी विकास हुआ है।मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र,जनता दल यूनाइटेड के अमर सिंह,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पटल,शिक्षक महेश कुमार,दिलीप कुमार, मो0मिन्तुला,रामाशिष पासवन, सुधीर रजक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।