
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
अमनौर /सारण – अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजद जिला महासचिव त्रिपुरारी सिंह के अवास ढोरलाही कैथल गांव में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई. रविवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मकेर प्रखंड प्रमुख अभिषेक राय ने किया. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में राजद कार्यकर्ताओं को अभी से लगने तथा कार्यकर्ताओं को बिहार व केन्द्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच पहुंचाने की बात कही गई. समाज में बढ़ते भेद भाव जाती प्रथा से उपर उठ कर नई सोच के साथ सारे समाज को लेकर चलने पर बल दिया गया. वही ज्यादा से ज्यादा युवा को जागरूक कर पार्टी के सिद्धांतों से अवगत करा कर पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई. उक्त मौके पर मुख्य रूप सन्नी सिंह, उमेश राय, बंटी सिंह, धीरज सिंह, राजा कुमार, चुनचुन सिंह, विकास कुमार सहित अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Recent Comments