विभूतिपुर में विश्वकर्मा-बढ़ई शिल्पी विकास समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : विश्वकर्मा बढ़ई शिल्पी विकास समिति की बैठक सिघिंयाघाट पंचायत भवन के सभागार में अध्यक्ष पंसस प्रेमा देवी की अध्यक्षता हुई ।बैठक के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि जिला सचिव राम लखन शर्मा ने कहा कि आजादी 70 वर्षो के बाद भी देव शिल्पी विश्वकर्मा समाज के लोग आर्थिक ,सामाजिक एवं राजनीतिक रुप से पिछड़े हुए हैं ।आज राष्ट्र के नव निर्माण मे इस समाज के लोगों का कला एवं कौशल का भूलाया नहीं सकता है।उन्होंने कहा कि अरण्य ,वन एवं काष्ट से हमारा समाज सदियों से जुड़ा रहा है ।जंगल के लकड़ियो को काट कर अपनी शिल्प कला से अनेकानेक कला कृतियां निर्माण करने वाले इस समाज को आज सत्ता एवं सदन में कोई भागीदारी नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि हमारा संबंध वन एवं जगंल से रहा है ।इसके आधार पर इस समाज को लोगों को अनुसूचित जाति शामिल करने मांगो को लेकर राजग द्वारा आहुत 3मार्च को गांधी मैदान पटना मे प्रधानमंत्री को स्मार पत्र सौपा जायेगा । उन्होंने समाज के लोगो अधिकाधिक संख्या मे रैली में भाग लेने की अपील की। संस्कृत साहित्य परिषद ,समस्तीपुर के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने भी बैठक सम्बोधित करते हुए कहा कि युग युग में द्वारिका ,सुदामापुरी ,स्वर्ण नगरी अस्त्र शस्त्र एवं यांतत्रिक अधिष्ठान के अधिष्ठता और निर्माता देव शिल्पी विश्वकर्मा की चर्चा होती है। आज देव शिल्पी विश्वकर्मा समाज के लोगों में जन्मजात अभियंता एवं कला कौशल के गुण होने के वाबजूद सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक रुप से हासिये पर है।अब आपसी एकजुटता एवं संगठित समाज अपनी सत्ता एवं सदन में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी ।मौके पर राजेन्द्र शर्मा “राजू” सुरेन्द्र शर्मा,संजय शर्मा ,प्रभात शर्मा सहित सैकड़ो संख्या में समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।