विभूतिपिर में पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला कैंडल मार्च का आयोजन

ロ दीप उनकी कब्र पे जलेंगे सदा जिसने सर दे दिया है वतन के लिए-शिक्षक राजाराम महतो

ロ रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपूर(समस्तीपुर) :नेशनल कोचिंग सेंटर सह ज्ञानोदय विद्याश्रम माधोपुर के बच्चों,अभिभावकों,शिक्षाविदों,जनप्रतिनिधियों की ओर से पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

शहीद वीर सपूत अमर रहे,हिंदुस्तान जिंदाबाद,आतंकवाद बंद करो,पाकिस्तान होश में आओ, जैसे गगनभेदी नारों के बीच बच्चे हाथों में मोमबत्ती लिए हुए कतारबद्ध होकर आम लोगों को राष्ट्रभक्ति और बलिदान की गाथा सुना रहे थे।सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर ग्रामीण इस जुलुस का अभिवादन कर रहे थे।और वे भी इसमें शामिल होकर नारे लगा रहे थे।बीच बीच में देशभक्ति गीतों ऐ मेरे वतन के लोगों,कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों से माहौल राष्ट्रीयता और कुर्बानी का हो रहा था।जगह जगह रूककर बलिदानों की कहानी कही जा रही थी।इस कार्यक्रम का नेतृत्त्व साहित्यकार और शिक्षाविद राजा राम महतो कर रहे थे जबकि संचालन संस्था के प्राचार्य विपिन बिहारी राय ने किया।यह मार्च माधोपुर से खोकसाहा होकर महादेवमठ माधोपुर पहुँचा जहाँ एक नमन सभा हुई।इसे स्थानीय ग्रामीण अरुण ठाकुर,रमेश महतो,शिक्षक राजवेंद्र झा,बिजली महतो,पवन झा समेत कई लोगों ने संबोधित किया और श्रद्धांजलि दी।फिर मार्च आगे बढ़ा और माधोपुर के सभी टोलों से गुजरते हुए विशनपुर की सीमा पर जाकर पुनः संस्था परिसर पहुँचा और पुनः श्रद्धांजलि सभा हुई।इसे संस्था के व्यवस्थापक अक्षय कुमार,शिवचंद्र पासवान,विनोद कुमार राय,रूदल पासवान,राम लगन पासवान,महावीर पासवान,कैलाश कुमार,दिलीप कुमार,दिवाकर कुमार,शिक्षक सीता राम पंडित,सुनील कुमार समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।