समस्तीपुर:बीडीओ के अश्वासन के बाद दंपति का अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त

#न्यूज इनपुट- केशव बाबू:
उजियारपुर
उजियारपुर प्रखंड के उत्क्रमित मकतब चांदचौर रहीम टोल के परिसर में तीन दिनों से शिक्षक की पत्नी एवं तीन बच्चों के द्वारा की जा रही अनशन बीडीओ एवं डीपीओ (स्थापना) से दूरभाष पर अश्वासन के पश्चात एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहमान की मध्यस्थता से अनशन समाप्त करवाया गया। डीपीओ ने दूरभाष पर सात दिनों में वेतन भुगतान करने एवं बीईओ पर कारवाई करने का आश्वासन दिया है।