ग्रामीण डाक सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी रहा जारी
“”””””””””””””””””””””””””””‘””””””


डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संध सारण प्रमण्डल , छपरा के आह्वान पर देश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल के चौथे दिन भी उप डाकघर नराँव मे कामकाज ठप रहा और माँग माने जाने तक जारी रहने तक की बात कही गयी ।
डाक कर्मियों का कहना है कि जब तक सरकार कमलेश चन्द्रा के रिपोर्ट को लागु नही करती तब तक कामकाज ठप रहेगा ।
लगातार चार दिनों की हड़ताल से डाकघर के उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है । इलाके मे डाकघर उपभोक्ताओं की संख्या काफी है ।
इस अवसर पर डाकघर कर्मियों ने लगातार चौथे दिन तालाबंदी कर प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से डाक कर्मी रामकुमार सिंह , शिलानाथ सिंह , मदन सिंह , कौशल सिंह , सुमित महतो , सुबास सिंह , चन्देश्वर सिंह , मुन्ना कुमार , कॉंग्रेस राय , उमेश उपाध्याय , मुन्ना प्रसाद , सुमन कुमारी सहित सभी डाककर्मी उपस्थित थे ।