सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन्न,प्रतिभागी सफल छात्रों को 13 मई को किया जायेगा पुरस्कृत


छपरा :रविवार को रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी एवं रोटरी सारण के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन शहर के रामजयपाल कॉलेज में हुई.

इस दौरान कुल 725 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसका पुरस्कार वितरण 13 मई को रामजयपाल कॉलेज में ही किया जाएगा।

रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी की इस परीक्षा का डिमांड इतना था कि क्लब को अॉन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था करनी पड़ी। इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष रोट्रेक्टर निकुंज कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता उम्मीद से ज्यादा सफल रहा बच्चों का उत्साह देखने लायक था.हमारे क्लब का मकसद ऐसे आयोजनों से बच्चों में उतरोतर विकास करना है। इस दौरान रोटरी सारण एवं रोट्रेक्ट सारण सिटी के सदस्य उपस्थित थें।