डीपीओ ने राजकीय मध्य विद्यालय भगवान बाजार का बीडीओग्राफी के साथ किया सघन जांच
छपरा :गुरुवारको काशी बाजार स्तिथ राजकीय मध्य विद्यालय भगवान बाजार का ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान के द्वारा संघन जाँच की गयी । जाँच के क्रम में वीडियोग्राफी भी करायी गयी।ज्ञातब्य हो की पिछले समय में पूर्व प्राचार्य श्री जितेंद्र विद्यार्थी पर छात्रवृति में राशि गबन करने और साथ ही साथ मध्यान भोजन में घोटाला और कई गंभीर आरोप छात्र संगठनों द्वारा लगाया गया था जिसकी जाँच स्वयं ज़िला शिक्षा पदाधिकारी ने की थी और उन्होने पूर्व प्राचार्य पर जो आरोप लगे थे उसमे जांच में अनियमितता के संदेह होने पर पत्रांक संख्या2547 दिनांक 21-10-17 को मध्यान और छात्रवृति पंजी और सभी अभिलेख माँग किये थे जिसके पूर्व प्रचार्य के नही देने पर पुनः पत्रांक संख्या 2805 दिनांक 06-12-17 को पुनः पूर्व प्रचार्य पर सपष्टीकरण निकालते हुए उनके वेतन बंद करने का आदेश निकला गया वेतन बन्द तब तक के लिये किया गया जबतक सभी अभिलेख ज़िला शिक्षा कार्यालय में जमा नही हो जाता। इसपर भी कोई पंजी जमा नही किये जाने पर पुनःजिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पत्रांक 2952 दिनांक 22-12-17 को ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान, और ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को पत्र लिखते हुए श्री जितेंद्र विद्यार्थी पर कार्यवाही करते हुए निलंबित करने का आदेश जारी किया था।जो अब तक स्थापना द्वारा नही किया गया था।