बेतिया – लौरिया पुलिस द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर लौरिया बाजार में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा लौरिया पंं. चम्पारण बेतिया बिहार :–
लौरिया पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बाजार मे छापेमारी कर भारी मात्रा मे एक घर से विदेशी शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार लौरिया बाजार निवासी स्व रामजी साह के पुत्र विपीन साह के यहां छापेमारी गुरुवार की देर रात्रि मे की गई। जिसमे रोयल स्टेज की.180 एम एल की 287 बोतल व 750एम एल की 96 बोतल बरामद हूई। कुल चौदह कार्टून विदेशी शराब बरामद हुइ। ईसकी पुष्टि थानाध्यक्ष द्वारा की गई ।

वहीं विपीन साह को गिरफ्तार कर प्राथमीकी दर्ज करते हुए जेल भेजा गये। वहीं पुलिस को दिये गये बयान मे विपीन ने क इ सफेदपोश के नाम बताए है । वहीं विपीन ने पुलिस को बताया की यह शराब बाजार निवासी कमलेश व अखिलेश की है।तथा कार्टून पर होम डिलीवरी करने के एवज मे डेढ सौ रूपये देने की बात कही थी। तथा शराब मेरे घर मे रखवाया था। वहीं लौरिया बाजार निवासी कमलेश प्रसाद को शिकारपुर पुलिस द्वारा शराब बेचने के आरोप मे पकडा था। जिसमे कमलेश जेल भी गया था। पकडे गये विदेशी शराब की बाजार मे कीमत करीब लाखों रूपये बताया गया।

वहीं बाजार से पुवँ मे भि भारी मात्रा मे शराब पुलिस द्वारा बरामद की गई थी वही थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव से भी दो सौ अडतालीस कार्टून विदेशी शराब बरामद हुइ थी ।शराब की बरामदगी से चर्चाओं का बाजार गर्म है थाने से महज तीन सौ मीटर की दुरी पर विदेशी शराब बरामद की गई।




Recent Comments