परदेशियों को मिलेगी राहत, 18 से चलेगी विशेष गाड़ी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं अन्य त्यौहारों में होने वाली यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों के चलाने का निर्णय किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04406 नई दिल्ली-दरभंगा वातानुकूलित विशेष गाड़ी 18 अक्टूबर को नई दिल्ली से 19.25 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर,
देवरिया सदर, सिवान से 11.40 बजे, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा समस्तीपुर छूटकर दरभंगा 19.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04405 दरभंगा-नई दिल्ली वातानुकूलित विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर को दरभंगा से 20.55 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दूसरे दिन हाजीपुर, छपरा, सिवान से 03.15 बजे, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा, लखनऊ, बरेली तथा मुरादाबाद छूटकर नई दिल्ली 22.10 बजे पहुंचेगी। वहीं बताया कि 04052 आनन्द बिहार टर्मिनस-कटिहार विशेष गाड़ी 23, 26, 29 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को आनन्द बिहार टर्मिनस से 11.45 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, मनकापुर, दूसरे दिन बस्ती, गोरखपुर, सिवान से 04.00 बजे, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया तथा नवगछिया से छूटकर कटिहार 12.45 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 04051 कटिहार-आनंद बिहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 24, 27, 30 अक्टूबर एवं 02 नवम्बर को कटिहार से 20.00 बजे प्रस्थान कर नवगछिया, खगड़िया, बरौनी, दूसरे दिन हाजीपुर , छपरा, सिवान से 05.30 बजे, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ तथा गाजियाबाद से छूटकर आनंद बिहार टर्मिनस 23.00 बजे पहुंचेगी।




Recent Comments