परवेज अख्तर/सिवान;दरौंदा(सिवान)। थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार में रविवार की शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 की संख्या में अपराधियों ने सुतली बम फेंककर हडकंप मचा दिया। घटना के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए.जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बगौरा पुरानी बाजार में एक सफेद अपाची और एक पल्सर मोटरसाइकिल पर चार अपराधियों ने टैरी मियां की सब्जी दुकान में बम फेंक दिया। परंतु बम दुकान के बाहर गिरकर फट गया। जिसमें वहाँ से गुजर रहे बिनोद साह का पुत्र 13 वर्षीय राहुल कुमार घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्चे की निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.