सोमवार की रात्रि 12 बजे से शहर में बाधित रहेगी बिजली
✍️परवेज अख्तर/सिवान: शहर में मोहर्रम पर्व का ताजिया, अखाड़ा व जुलूस सोमवार की
रात्रि तथा मंगलवार को दिन में निकाली जानीहै। इसको लेकर अनुमंडल
पदाधिकारी ने शहर में सोमवार की रात्रि 12 बजे से व मंगलवार की सुबह 12
बजे से लेकर अगले आदेश तक बिजली की सप्लाई ठप करने का निर्देश विद्युत
विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया है। विद्युत विभाग के कार्यपालक
अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मोहर्रम को लेकर सोमवार की रात्रि
12 बजे से पांच बजे सुबह तक एवं मंगलवार को 12 बजे दिन से रात्रि 10 बजे
तक सिवान शहरी क्षेत्रांतर्गत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी तथा पुन: गश्त
करने तथा थानाध्यक्ष से सहमति उपरांत ही विद्युत आपूर्ति बहाल किया
जाएगा।




Recent Comments