हसनपुरा (सीवान) एम एच नगर थाना के सरैया गांव के समीप स्थित दहा नदी पुल के नीचे नदी से पुलिस ने लवारिश बाइक बरामद किया है। बाईक का दोनों चक्का नहीं है। शनिवार को कुछ लोग नदी में जाल से मछली मार रहे थे। तभी जाल में बाइक फंस गया। तभी बाईक को बाहर निकाल कर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलने के बाद  पुलिस घटना स्थल पहुंच बाइक को कब्जे में लेकर थाने लायी। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बरामद बिना नंबर के बाइक में दोनों चक्का व शॉकर नहीं है। फिर भी चेचिस नंबर से बाइक मालिक का  पुलिस पता लगा रही है.