ऑटो पलटने से मढ़ौरा के युवक की छपरा में मौत
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय थाना क्षेंत्र के असोईया गांव निवासी युवक की छपरा में ऑटो पलटने से दबकर मौत हो गयी।मृत युवक मढ़ौरा के असोइया निवासी धर्मनाथ महतो का 40 वर्षीय पुत्र हरेंद्र महतो बताया जाता है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है की मृतक युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ सोमवार को छपरा गया हुआ था। जहां पर अपने गंतव्य पर जाने के लिए ऑटो की सवारी कर रहा था,वहीं अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया जहां मौके पर दब युवक की मौत हो गयी। साथ के दो सहपाठियों ने फिर उसी ऑटो से मृतक को अपने घर असोईया लाए। जहां पर पर इकठ्ठा भीड़ ने ऑटो चालक को दोषी मानने लगा। यें देख ऑटो चालक ने गांव से खिसक कर थाने पर चला गया।घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने ऑटो को जप्त कर चालक छपरा के कटहरिबाग निवासी दीपक सोनी को हिरासत में रख लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है l। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की ऑटो को जप्त कर चालक हिरासत में है। चालक को टाउन थाना को सौंप दी जाएगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है।




Recent Comments