अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे रहेंगे
जमुई । (सौरभ शेखर):
जमुई की जनता को हर हाल में अमन-चैन देना मेरी पहली प्राथमिकता है । हर हाल में अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगी । जिले के झाझा, मलयपुर में अपराधी पकड़े भी गए हैं । जमुई थाना के चाहे वह नवीनगर, इनपे या बुधमन तलाब की घटना क्यों ना हो, सभी अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे में रहेगा। जल्द ही इसका भी रिजल्ट देने जा रहे हैं । यह बातें मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज कहे । उन्होंने कहा कि अमन चैन मेरी पहली प्राथमिकता है और जमुई की जनता को कोई तरह की दिक्कत होती है तो मेरे मोबाइल नंबर पर फोन कर सकते हैं । मेरा प्रयास रहेगा। उनकी समस्या का समाधान में तुरंत करूं । जिले के समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेगनू के साथ समीक्षा बैठक की। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि हाल के दिनों में जितने भी हत्याएं व घटना हुई है जिसमें जमुई एसपी के नेतृत्व में लगभग सभी घटनाओं के उद्भेदन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जमुई में अपराधियों को हम चैन से सोने नहीं देंगे। चाहे इसके लिए मुझे जो कुछ करना पड़े। उन्होंने कहा कि जमुई की जनता अमन चैन से सोए और अपना काम करें। इस मौके पर जमुई पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेगनू, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, मुख्यालय डीएसपी लाल बाबू यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments