
सारण/तरैया
प्रखण्ड के डेवढ़ी ग्रीन पार्क स्टेडियम तिनकोवा गाछी में आयोजित डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच भावलपुर व भिड़िया नारायणपुर के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह व ज्वाला प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।जिसमें भिड़िया नरायनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। प्रथम बल्लेबाजी करते हुए भावलपुर की टीम 20 ऑवर में 272 रनों का लक्ष्य भिड़िया नरायनपुर को दिया।जवाबी पारी खेलते हुए भिड़िया नारायणपुर की पूरी टीम 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।वही भावलपुर की टीम इस मैच को 119 रनों से जीत कर कप पर कब्जा जमाया।मैच में मैन ऑफ द मैच मुन्ना को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।वही मैन ऑफ द सीरीज आयोजन कर्ता पवन सिंह के द्वारा रबिश को रेंजर साइकिल देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया।वही उप विजेता टीम को धीरज सिंह व बीरेंद्र सिंह ने देकर सम्मानित किया।उक्त मौके पर राजेन्द्र सिंह,बीरेंद्र सिंह, कमख्या सिंह,पवन प्रताप सिंह,उत्तम कुमार, ज्वाला प्रसाद, मिथलेश कुमार,रणधीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments