सारण :अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मदिन धुमधाम से मनायी गयी -:
#दिग्विजय सिंह बबलू 
डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मानुपुर जहाँगीर गाँव स्थित स्व गणेश कुमार सिंह स्मारक परिसर सहित प्रखण्ड के सभी पंचायतों मे भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा एवं पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 93 वी जन्म दिन धुमधाम से मनायी गयी ।
इस अवसर पर स्व गणेश कुमार सिंह स्मारक परिसर मे भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य अरविन्द सिंह , दिनेश सिंह राजन के नेतृत्व मे अटल जी के तैल चित्र पर माला पहनाकर एवं कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बाट कर जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया ।
वही डुमरी मे प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह , मुसेपुर मे सदानन्द सिंह , चिरान्द मे विनय सिंह बिशुनपुरा मे शंभु सिंह के नेतृत्व मे अटल जी का जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया ।