तरैया 16.06.2020
प्रखंड के डुमरी छपिया गांव में भैंस चराने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी थी।जिसको लेकर मृतक के पिता ललन राम ने थाने में यूडी केस दर्ज कराया है।मृतक के पिता ललन राम ने बताया कि मेरा लड़का सुनील कुमार राम भैंस चराने के लिए गया था।भैंस को पानी पिलाने के लिए पोखरे में ले गया था।भैंस पानी पीने के लिए अधिक खिंचाव करने लगी जिससे मेरा लड़का पोखरे में गिर गया।और पोखरे से नही निकल सका।पोखरे में खोजबीन कर सुनील कुमार राम को बाहर निकाला गया।तबतक उसकी पानी मे डूबने से मौत हो गई थी।




Recent Comments