गोरखपुर वासियो के लिए बड़ी खुशखबरी।
शहर को मेट्रो, बस टर्मिनल, ओवरब्रिज, का बड़ा तोहफा
गोरखपुर :
मेट्रो को लेकर आधा दर्जन विभागों ने जो सीएमपी (कम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान) तैयार किया है उस पर अमल हुआ तो अपना शहर बदला-बदला दिखेगा। शहर में यातायात सुगम हो जाएगी और रफ्तार भी बढ़ जाएगी। सीएमपी के प्रस्तावों से साफ है कि वर्ष 2041 तक शहर में 9 ओवरब्रिज बनेंगे और चार मल्टीलेवल पार्किंग वजूद में आ जाएगी। शहरी मेट्रो से यात्रा करने लगेंगे और 18 रूटों पर उनके आने-जाने में सिटी बसें मददगार होंगी।
बदलता गोरखपुर
शहर के चारों तरफ रिंग रोड और बाइपास बनेंगे
महानगर में 9 ओवरब्रिज, 4 मल्टीलेवल पार्किंग
18 रूटों पर चलेंगीं सिटी बसें, बढ़े जाएगी रफ्तार
20 साल में बढ़ने वाली आबादी के सापेक्ष तैयारी
कई विभागों ने बनाया कम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान
मेट्रो का डीपीआर तभी स्वीकृत होगा जब शहर का अपना सीएमपी होगा। इसे देखते हुए जीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, रेलवे, एयरफोर्स, परिवहन निगम ने सीएमपी तैयार किया है। शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने और यातायात को सुगम बनाने के लिए आधा दर्जन विभागों ने कम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार किया है।
सीएमपी को जीडीए के अधिकारियों ने मेट्रो का डीपीआर बना रही राइट्स संस्था की देखरेख में मंजूर कर लिया है। सीएमपी की अंतिम संस्तुति के लिए शासन को भेज दिया गया है। शासन से सीएमपी की मंजूरी के बाद मेट्रो का डीपीआर एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगा।
बस टर्मिनल-
-गोरखपुर-लखनऊ और गोरखपुर-पिपराइच रोड पर इंटर स्टेट बस टर्मिनल प्रस्तावित है।
-5 इंटरसिटी बस टर्मिनल प्रस्तावित है। 2022 तक ट्रांसपोर्टनगर, देवरिया रोड पर सूबा बाजार के पास और एनएच-29 पर मोहरीपुर के पास इंटरसिटी बस टर्मिनल बनेंगे। वहीं दूसरे फेज यानी 2023 से 2028 के बीच महराजगंज के गुलरिहा और कुशीनगर रोड पर एयरपोर्ट के पास इंटरसिटी बस टर्मिनल प्रस्तावित हैं।
प्रस्तावित हैं 9 ओवरब्रिज
-कसया-गोरखपुर रोड पर एयरपोर्ट के पास
-नकहा जंगल के पास भगवानपुर में
-डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास
-जगतबेला के टिकरिया के पास
-जगतबेला रेलवे स्टेशन के पास
-उनौला रेलवे स्टेशन के पास
-जंगल कौड़िया में
-मानीराम रेलवे स्टेशन के पास
-मोहरीपुर के पास
सुगम ट्रैफिक के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्ट-
-32 किमी रिंग रोड प्रस्तावित है। 2022 तक 16 किमी और 2028 तक 16 किमी रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है।
-5 फ्रेट टर्मिनल प्रस्तावित हैं। पहला, लखनऊ रोड पर कालेसर के पास। दूसरा, जंगल कौड़िया के पास। तीसरा, महराजगंज रोड पर गुलरिहा के पास प्रस्तावित है। चौथा, देवरिया रोड पर रामपुर कड़जहां के पास और पांचवा पिपराइच रोड पर रतनपुर के पास प्रस्तावित है।
4 मल्टीलेवल पार्किग
-रेलवे स्टेशन
-गोरखपुर बस स्टेशन
-कचहरी बस स्टेशन
-लाल डिग्गी
-बस डिपो-6 बस डिपो बनेंगे
-2028 तक गोरखपुर से 600 बसें अतिरिक्त गुजरेगीं।
रिंग रोड-32 किमी
सिटी बाइपास-69 किमी
-रिंग रोड बरगदवा, भगवानपुर, घोसिपुरवा, आरटीआई कॉलेज, पादरी बाजार, रेलवे कॉलोनी, मोहद्दीपुर, तारामंडल रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, लाला टोली, डोमिनगढ़
शहर में 18 रूट पर संचालित होगी सिटी बस सेवा
-मोहरीपुर से सूबाबाजार-25 किमी
-मोहरीपुर से नौसढ़-15 किमी
-नौसढ़ से सराय गुलरिहा-16 किमी
-सराय गुलरिहा से सूबा बाजार-25 किमी
-नौसढ़-पिपराइच रोड जक्शन-23 किमी
-डांगीपार-सूबा बाजार-20 किमी
-डोमिनगढ़ से एयरपोर्ट-16 किमी
-डोमिनगढ़ से सूबा बाजार-18 किमी
-गुलरिहा से सूबा बाजार-25 किमी
-मोहरीपुर से सूबा बाजार-24 किमी
-बरगदवा से एयरपोर्ट-26 किमी
-बरगदवा स्पोटर्स कॉलेज रोड से एयरपोर्ट तक-21 किमी
-गुलरिहा से डांगीपार-22 किमी
-गुलरिहा से डांगीपार रूस्तमपुर तक-22 किमी
-मोहरीपुर से डांगीपार-23 किमी
-मोहरीपुर से नौसढ़-15 किमी
-डोमिनगढ़ से पिपराइच रोड-15 किमी
-पिपराइच रोड से सूबा बाजार-21 किमी
प्रस्तावित बाईपास
शहर के बाहर-बाहर करीब 69 किमी की रिंग रोड बनेगी। कालेसर से जंगल कौड़िया तक फोरलेन बन रहा है। जंगल कौड़िया से लेकर जगदीशपुर तक फोरलेन प्रस्तावित है। जंगदीशपुर से कालेसर पर फोरलेन बना हुआ है। ऐसे में 69 किमी फोरलेन रिंग रोड बनेगी। इससे बड़ी गाड़ियां शहर के बाहर-बाहर ही निकल जाएंगी।
रिंग रोड को जोड़ेंगे ये बाईपास
-कालेसर से झुंगिया
-झुंगिया बंधा रोड़
-बंधा रोड से जंगल कौड़िया
-जंगल कौड़िया से मोहरीपुर
-मोहरीपुर से विशुनपुर
-विशुनपुर से नारायणपुर
-नारायणपुर से गुलरिहा
-गुलरिहा से तुलसी देउर
-तुलसी देउर से पिपराइच रोड
-पिपराइच रोड से कुशीनगर रोड
-कुशीनगर रोड से जगदीशपुर
-जगदीशपुर से कालेसर




Recent Comments