नल जल योजना में घोर शिथिलता के जांच की मांग
छपरा : गुरुवार को बिहार प्रदेश यूवा जद यू के महासचिव डॉ. विशाल सिंह राठौर ने सारण के जिलाधिकारी से मिलकर मांग किया की मुख्यमंत्री के सबसे महत्वाकांक्षी योजना नल-जल योजना के तहत शहर के गुदरी बाजार के तरह जो बिगत एक माह से कार्य करायी जा रही है वो बहुत ही शिथिल तरीके से करायी जा रही है । एक माह पहले से उस क्षेत्र के सभी पानी टंकी बन्द पड़े है , जिसके चलते इस प्रचंड गर्मी में आमजनमानस बून्द बून्द पानी के लिए तरसना पड़ता है । इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को बुलाकर कल ही जांच के आदेश दिए । उन्होंने कहा की किसी भी तरह की कार्य में शिथिलता नही चलेगी और हर हाल मे इस प्रचंड गर्मी में लोगो को पानी की कमी पूरा करना होगा। इस आशय की जानकारी जद यू के युवा नेता श्री राठौर ने प्रेस को दी ।