मांझी(सारन)। मांझी दलन सिंह हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को अंतरराज्यीय महिला एवं पुरुष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी उदय शंकर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । यह प्रतियोगिता 16 सौ मीटर का रखा गया था। जिसमें बिहार एवं यूपी के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी शामिल हुए। ए ग्रुप पुरुष एवं बी ग्रुप महिलाओं के लिए बना था। ए ग्रुप में सोनू कुमार प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय एवं सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे ।जबकि बी ग्रुप से प्रथम श्रुति कुमारी द्वितीय विशाखा कुमारी एवं तृतीय रिचा कुमारी रही इस मौके पर नंदू यादव अमित यादव मुन्ना कुमार विकास कुमार सुनील कुमार युवराज आनंद संजय कुमार संजीव कुमार आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।। संचालन बशीर अहमद बबलू द्वारा किया गया।