गोपालगंज : रास्ते में घेर कर दंपति की पिटाई
गोपालगंज:—–
जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव मे रास्ते मे घेर कर दंपति की पीटाई कर दी गयी । इस मामले को लेकर पंकज चौधरी की पत्नी संगीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोग फर्जी तरीके से आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए आवेदन किया था. जिसकी शिकायत करने पर अंचाधिकारी के द्वारा सभी कागजात रद्द कर दिया गया था. इसी मामले को लेकर बीते 27 दिसंबर को इलाज करा कर घर आ रही थी. तभी कुछ लोगों ने कुशहर नहर के पास घेर लिये और गाली-गलौज करते हुये मारपीट भी की. इस मामले को पीड़िता ने नरेश कुमार सहनी सहित पांच लोगों के विरूद्ध कोर्ट में मुकदमा दायर कर न्याय की गुहार लगाई है.
_______________________




Recent Comments