मढ़ौरा हाई स्कूल मेंं तरंग प्रतियोगिता के जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

मढ़ौरा (सारण) : मढ़ौरा हाई स्कूल मेंं तरंग प्रतियोगिता के जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर मेंं प्रतिभागियों ने जी जान लगा कर के अपना अभ्यास सत्र पूरा किया।

सभी प्रतिभागियो ने यह स्वीकार किया प्रशिक्षण में बहुत सारी बातें ऐसी सीखने को मिली जो हम लोग नहीं जानते थे। खेल के दौरान जो भी तकनीक बताया गया, उसके इस्तेमाल से प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। इस को लेकर हम लोग तन मन से पटना में होने वाले राज्य स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे और निश्चित रूप से सारण को ओवर ऑल चैंपियन बनाने का प्रयास करेंगे।

विद्यार्थियों में काफी उत्साह था । बहुत ही लगन के साथ सभी बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को सीखा सभी प्रशिक्षकों ने मनोयोग से सभी बच्चों को एक एक करके उनकी समस्याओं को सुनें और खेल के दौरान आने वाली परेशानियों से कैसे निपटा जाए इसका टिप्स प्रशिक्षकों ने बखूबी दिया। अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लल्लन महतो ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी एवं पटना में होने वाले तरंग प्रतियोगिता में जीत की अग्रिम बधाई भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सारण खेल के क्षेत्र में पूरे राज्य ही नहीं पूरे देश में जाना जाएगा।