गोपालगंज :इलाज कराने आये युवक की बाइक चोरी
गोपालगंज.
नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया में इलाज कराने आये युवक की बाइक चोरी कर ली गयी. पीड़ित युवक मांझा थाना क्षेत्र के उमर मठिया निवासी कौशर अली ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें आरोप लगाया है कि वह गत 24 दिसंबर 2017 को अपनी बाइक से शहर के जंगलिया में इलाज के लिये आये था. उसी दौरान उसकी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित ने नगर थाने में अज्ञात बाइक चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन कर रही है.
_____________________




Recent Comments