तरवारा बाजार में 2 सितम्बर को होगा शहीदे आजम कॉन्फ्रेंस।
#तैयारी को लेकर बैठक
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीवी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा अंसारी मोहल्ला में आगामी 2 सितंबर को सोमवार की रात्रि आयोजित शहीदे आजम कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को कलीमुल्लाह ठेकेदार के निवास स्थान पर समाजसेवी गोल्डेन सैफी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।जिसमें कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। आयोजित कांफ्रेंस में सिवान के अलावा कई जिलों से कई नामी-गिरामी उलमा व सोअरा भाग ले रहे हैं।कॉन्फ्रेंस सोमवार की रात्रि नमाज ऐसा बाद शुरू होगा और इसका समापन मंगलवार की अल सुबह में होगी।कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से मौलाना फैयाज कादरी, मौलाना हामिद रजा शमशी, मोहम्मद अली शाह, मौलाना हामिद रजा कादरी, समेत कई नामी-गिरामी उलमा भाग ले रहे हैं। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है महिलाओं को बैठने के लिए कमेटी द्वारा अलग से व्यवस्था की गई है। बैठक में मुख्य रूप से नेयाज सैफी, हफीज सैफी, रेयाज सैफी, मुन्ना अली, सद्दाम अली, नन्हे अली ,महफूज आलम, मकसूद सैफी ,शाहिद इराकी,मजहर इराकी,तौसीफ इराकी, समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।