गोपालगंज :युवक का गल्ला रेत कर हत्या , पुलिस शव का कर रही है पहचान

#मनीष कुमार /गोपालगंज:जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गाँव में सुबह मे ही हत्या की सूचना मिलने पर सनसनी फैल गई । मंगलपुर गाँव के लोग मंगलवार की सुबह उठे और नित्यक्रिया के लिए चँवर की तरफ गए कि एक पैतीस वर्षीय युवक का शव देख सहम उठे । स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना महमदपुर पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलने पर तुरंत थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया । घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा पैतीस वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या करने के बाद शव को वंही छोड़ कर फरार हो गए हैं । घटना के सम्बंध में लोगो मे काना फुसी भी शुरू हो गई है कुछ लोगो का मानना है की दूसरी जगह हत्या कर शव को यँहा लाकर फेंका गया है । वंही पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या घटनास्थल पर ही कि गयी है चूंकि घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे नही थे जबकि युवक के गर्दन से निकल रहा खून ताजा था । पुलिस का मानना है कि घटनास्थल पर ही लगभग चार बजे सुबह में हत्या की गई हैं । समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान भी नहीं हो पाई थी । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।




Recent Comments