प्रादेशिक सेना भर्ती रेली सोमवार से बीकानेर में शुरू होगी
आज़ाद नेब ब्यूरो प्रमुख दैनिक खोज खबर राजस्थान 
जयपुर 16 अप्रैल। बीकानेर के स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविधालय परिसर में होने वाली यह भर्ती रेली 18 से 23 अप्रैल तक चलेगी. इस सेना भर्ती रेली में सेना की वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने का सपना साकार करने के लिए बड़ी संख्या में युवा दमखम दिखाकर अपना भाग्य आजमाएंगे. इस भर्ती रेली में अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम और जिलो से अनुसार पहले दिन टोकन वितरण होगा और दूसरे दिन दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी.
यह है प्रादेशिक सेना भर्ती कार्यक्रम:
अजमेर, चितोड़गढ़, बांसवाडा, भीलवाडा, डूंगरपुर और उदयपुर जिलों एवं आन्ध्रप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य के अभ्यर्थियों को 18 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 19 अप्रैल को दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी.
प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, करोली और जयपुर जिलों एवं गोवा राज्य के अभ्यर्थियों को 19 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 20 अप्रैल को दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी.
बाड़मेर, बीकानेर, दौसा, सीकर, बारा, धौलपुर और चुरू जिलों एवं केरल और तमिललाडू राज्य के अभ्यर्थियों को 20 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 21 अप्रैल को दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी.
जैसलमेर, नागौर, भरतपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बूंदी और हनुमानगढ़ जिलों एवं गुजरात और कर्नाटक राज्य के अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 22 अप्रैल को दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी.
पाली, अलवर, जोधपुर, झुंझुनू, जालोर, झालावाड़ जिलों एवं केंद्र शासित प्रदेश दादर, नगर हवेली, दमन, लक्ष्यद्वीप और पांडेचेरी राज्यों के अभ्यर्थियों को 22 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 23 अप्रैल