
दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फेनहारा गद्दी गांव में बुधवार की दोपहर में गिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क धंसने के कारण पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक टैक्टर-ट्रॉली पर गिट्टी लेकर ग्रामीण सड़क के रास्ते जा रहा था तभी अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और गिट्टी लदी ट्रॉली पलट गया। हालांकि कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा। लेकिन ट्रॉली पर लदी गिट्टी सड़क किनारे खेतों में बिखर गया। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आरोप हैं कि जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये और विभागीय रख-रखाव के कारण इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। अगर समय-समय पर सड़कों की मरम्मते होती रहती और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण होता तो सड़क और पुल नहीं धसते। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण दस वर्ष पूर्व हुआ था उसके बाद से न सड़क की देखभाल करने कोई आया और ना ही इस पर नए सड़क का निर्माण हुआ। जिस कारण सड़क के किनारे का हिस्सा अंदर से खोखला हो गया और भारी वाहन के गुजरते ही धंस गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क की शीघ्र मरम्मत या नवनिर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में फिर ऐसी घटनाएं ना हो सके।




Recent Comments