जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से मासिक बैठक का हुआ आयोजन

हाजीपुर(वैशाली):मंगलबार को जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से मासिक बैठक का आयोजन स्टेशन रोड राजनारायण साह धर्मशाला हाजीपुर में जिला अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया जिसमें जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव सचिन जायसवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश भगत ,प्रदेश महासचिव डॉ, महेन्द्र साह के अलावा प्रखंड अध्यक्ष, नगर अघ्यक्ष एवम जिला कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे ।इस बैठक में मुख्य रूप से सरकार के सात निश्चय , लोक शिकायत निवारण अधिकार , कानून का राज एवम सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजना पर विस्तृत चर्चा की गई और जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।साथ साथ नगर अध्यक्ष को 51 सदस्यीय कमेटी एवम प्रखंड अघ्यक्ष को 31 सदस्यीय कमेटी बनाकर जल्द से जल्द जिला को सूची उपलब्ध कराने को कहा गया । इसे सभी ने कलरव ध्वनि से स्वीकार किया । जय जदयू जय नीतीश कुमार , जय ललन सर्राफ , जय कमल नोपानी ।