
गर्दन पर कट्टा सटाते युवक का फोटो वायरल
इसुआपुर(सारण)। साइकिल पर सवार एक किशोर के गर्दन पर कट्टा सटाते एक अन्य किशोर का फोटो वायरल हुआ है। वहीं कैप्शन में लिखा गया है कि एक के 47 का गोली और यादवों की बोली कभी खाली नहीं जाती। वायरल फोटो में एक सादे पाजामा-कुर्ता लिवास में किसी नेता की अगुवाई में मार्च करते कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल फोटो में कट्टा सटाता हुआ किशोर इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव के राजेश राय का पुत्र तरस राय बताया जा रहा है। जो मध्य प्रदेश में राजमिस्त्री का काम करने वाले अपने पिता राजेश राय के साथ रहता है। वहीं साइकिल पर सवार दूसरा युवक जिसके गर्दन पर पीछे से कट्टा सटाया गया है, वह उसी गांव के भोला सिंह का पुत्र किशन कुमार है। दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। वहीं परिजनों व गांव वालों का कहना है कि छह-सात महीने पहले किसी बारात पार्टी में किसी ने तरस कुमार के हाथ में कट्टा दे दिया था। वहीं गर्दन पर सटाते हुए उसका फोटो खींच लिया था। जिसे वायरल कर दिया गया है। फिलहाल एक महीने पहले यह युवक अपने पिता के पास चला गया है। दोनों नाबालिग किशोरों को सीधा-साधा स्वभाव का बताया जा रहा है। मामला इसुआपुर पुलिस के संज्ञान में भी आ गया है।जिसका पुलिस तहकीकात कर रही है।




Recent Comments