मांझी(सारण)। मंगलवार मांझी के माड़ीपुर खुर्द निवासी कन्हैया प्रसाद सिंह उर्फ के पी एस की पत्नी व भाजपा नेता अमरजीत सिंह की माता जी प्रमिता देवी के श्राद्ध संस्कार में अनेक दिग्गज पहुंचे तथा दिवंगत की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुष्प अर्पित करने वालों में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सिवान की सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह सारण जिला भाजपाध्यक्ष रामदयाल शर्मा जिला पार्षद प्रियंका सिंह हेम नारायण सिंह राय बहादुर सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज एबीपीएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह कृष्णा सिंह पहलवान दिग्विजय सिंह जदयू के प्रवक्ता ब्रजेश सिंह मुखिया दीपक मिश्रा तथा मुन्ना साह मनीष कुमार सिंह त्रिलोकी नाथ सिंह मुकेश सिंह तथा राजेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।