गंगा नदी से अज्ञात युवक का शव मिला ,पुलिस जांच में जुटी

दिघवारा(सारण)थाना क्षेत्र के मलखाचक गांव में बुधवार की सुबह गंगा नदी किनारे से एक पैंतीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला ।अज्ञात शव की शिनाख्त नही हो पायी है।दिघवारा पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया तथा मामले की जांच की जा जा रही है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की बुधवार को गांव के कुछ युवक गंगा नदी में स्नान करने गए थे उसी दौरान युवको की नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई।जिसके बाद स्थानीय मुखिया सुधीर सिंह ने घटना की जानकारी दिघवारा थाना को दी।खबर मिलते ही दिघवारा थाना की पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम में भेज दिया । प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे उसकी हत्या कर शव को नदी में फेक दिया गया हो। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।