वाराणसी 14 मार्च, 2020 : उत्तर रेलवे के प्रयाग-फाफामऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के सम्बन्ध में नान-इंटरलॉक कार्य हेतु ब्लॉक दिया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। इस कारण पूर्व में घोषित निम्न गाड़ियाँ जो विभिन्न तिथियों में निरस्त अथवा मार्ग परिवर्तित एवं शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट थीं, उन गाड़ियों का संचलन तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाता है।

पूर्व में घोषित निरस्त गाड़ियाँ-

  • 14231/14232 बस्ती-प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस, 14233/14234 प्रयागराज संगम-मनकापुर-प्रयागराज संगम सरयू एक्सप्रेस, 12165/12166 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12670/12669 छपरा-चन्नई-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 15018/15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, 75115/75116 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी डेमू गाड़ी

पूर्व में घोषित मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ-

  • 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस
  • 11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस
  • 11053/11054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
  • 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस

पूर्व में घोषित शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट गाड़ियाँ-

  • 11107/21107 ग्वालियर/खजुराहो-मंडुवाडीह एक्सप्रेस
  • 11108/21108 मंडुवाडीह-खजुराहो/ग्वालियर एक्सप्रेस

प्रयाग-फाफामऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के सम्बन्ध में नान-इंटरलॉक कार्य निरस्त कर दिये जाने के कारण उपरोक्त गाड़ियों का संचलन बहाल कर दिया गया है और ये गाड़ियाँ पूर्ववत अपने निर्धारित मार्ग पर चलाई जायेंगी।

(अशोक कुमार) जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी