ग्रामीण डाक सेवक गये हड़ताल पर,डाकघर की सेवा चरमरायी


तरैया(सारण)23.05.2018:
सातवें वेतनमान की सभी सकारात्मक सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर तरैया के ग्रामीण डाक सेवक म 22 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है।जिससे डाकघर की व्यवस्था चरमरा गयी है।अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ सारण प्रमण्डल के आह्वाहन पर तरैया के सभी ग्रामीण डाक सेवक दो दिनों से हड़ताल पर है।ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि सरकार कमलेश चंद्र कमिटी की रिपोर्ट को जल्द लागू करें।और सभी ग्रामीण डाक सेवको को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाय।ग्रामीण डाक सेवको ने कहा कि जबतक सरकार हमारी मांगे नही मनेंगीं हम लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।गर्मीण डाक सेवकों में बैजनाथ सिंह,राजन कुमार सिंह,धर्मेन्द्र कुमार सिंह,अवधकिशोर सिंह,नितेश कुमार सिंह,भूषण सिंह,शंकर सिंह,कमलेश कुमार,विश्वनाथ पाण्डेय, उपेन्द्र राय, जामदार राय, कामेश्वर सिंह व अन्य हड़ताल के दूसरे दिन तरैया उपडाकघर के सामने बाहर बैठे रहे।