खैरा थाना पुलिस ने तेतारपुर गांव से चोरी की बोलेरो किया बरामद
नगरा(सारण) । खैरा थाना क्षेत्र के पुलिस ने शुक्रवार को तेतारपुर गांव से सड़क किनारे लगी चोरी की बोलेरो को बरामद किया जामदार अवधेश कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव में पहुंचा गया तो सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो को बरामद किया गया पुलिस को देखते ही बोलेरो में बैठे दो अपराधी बोलेरो छोड़कर फरार हो गए । लोगों से जब पूछा गया तो लोगों ने बताया कि जगदीशपुर पंचायत के पूर्व सरपंच उर्मिला देवी का पुत्र अनुराग कुमार सिंह बताया जाता है । दूसरे व्यक्ति कि पहचान नहीं हो सकी है।वहीं बोलेरो बरामद की खबर सुनते ही गरखा थाना पुलिस ने तेतारपुर गांव में क्षेत्र पहुंची ,चोरी की बोलेरो की पहचान करने के लिए । हालांकि बोलेरो चोरी कि नहीं है । इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है इसमे संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा उक्त गाड़ी नंबर है बीआर 04 – 6107 बताया जाता है।