
यूपी पुलिस वीक के तहत कार्यक्रम में शामिल होंगे कई नामचीन हस्ती व् पत्रकार
ロ संजय विजित्वर् हाजीपुर की रिपोर्ट/हाजीपुर :शहीद जवानों को सलाम ।जी हाँ ,शहीद इन्सपेक्टर सुबोध सिंह की बहादुरी को सलाम करने के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि स्वरूप यूपी पुलिस सप्ताह 2018 पर नंदिनी फाउण्डेशन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 दिसम्बर,2016 को संध्याकाल में यूपी 100 सभागार में ‘यूपी की शान ,पुलिस के शहीद जवान’नाम से एक भावभीनी पेशकश की गई है जिसमें गरिमामयी उपस्थिति सिने जगत के मशहूर गीतकार संतोष आनन्द की होगी साथ ही मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह ,डजीपी ,उत्तर प्रदेश और अति विशिष्ट अतिथि नीलम सिं ह,अध्यक्ष,यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन होंगे ।कार्यक्रम के आयोजक नंदिनी फाउण्डेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी मनीष सिन्हा ,सृजन फाउण्डेशन के अध्यक्ष अमित सक्सेना होंगे ।वहीं प्रोग्राम डायरेक्टर वरिष्ठ टीवी पत्रकार चंद्रमौली शर्मा तथा सूत्रधार के रूप में वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमर आनन्द तथा पूर्व एयरफोर्स आफिसर राखी अग्रवाल होंगी । कार्यक्रम में देश स्तर के कई पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी लगेगा जमघट, इसी कड़ी में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसियशन भारत के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है,कार्यक्रम में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएमएस आरती म्यूजिकल सोसायटी तथा सृजन फाउण्डेशन की भी भूमिका होगी ।।




Recent Comments