गाय ने वृद्ध महिला को पीट पीटकर किया घायल
#मुरारी स्वामी/गड़खा(सारण) :
यू तो हम गाय को माता का दर्जा देते हैं।पर कभी कभी पालतू पशु भी जानलेवा हो सकता हैं।सोमवार को गड़खा थाना क्षेत्र के पोहिया में अपनी गाय को दवा लगाने जा रही एक महिला को खुलकर गाय ने पीट-पीट कर घायल कर दिया वाहा के ग्रामीणों ने गाय से महिला को बचाकर सीएचसी लाए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला पोहिया गाँव निवासी धर्मनाथ सिंह की 65 वर्षीय पत्नी लालमती देवी बताई जा रही है।