खेल से ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ता है मिल्लत, समाज में बढ़ता है समरसता – मीना अरुण फूटबाल टूर्नामेंट का युवराज सुधीर सिंह और मीना अरुण ने किया उद्घाटन

मढ़ौरा नगर में थाना के पीछे के चीनी मिल हाता मैदान में शुरू हुआ मां गढ़देवी फूटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन जिला परिषद् मीना अरुण और मशरक आईपीएल के संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने किया I इस दौरान राजद उपाध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह,मुखियां संगम बाबा, मुखियां मनोरंजन उर्फ भोलू सिंह, बद्री सिंह, रविशंकर सिंह,बबलू सिंह भी मौजूद रहे I उद्घाटन के दौरान दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल को खेल भावना से और इस क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की होड़ रखने की बात कही I मीना अरुण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल आपसी समरसता का प्रतिक है I खेल से समाज में मिल्लत बढ़ता है वही कई प्रतिभा को क्षेत्र विशेष से निकल कर बाहर आने का मौका मिलता है I युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि वे खेल प्रेमी है I खेल चाहे क्रिकेट,एथेलेटिक्स, फूटबाल हो वे प्रतिभा का सम्मान करते है I फूटबाल में भी प्रतिभा आगे आये इस हेतु वे इस तरह के आयोजन का समर्थन और इसका प्रयास करने वाले लोगों को धन्यवाद देते है I
उद्घाटन मैच में पेलांटी के भी बराबरी पर सडेन से हुआ फैसला
उद्घाटन मैच माधोपुर मढ़ौरा और मशरक के बीच खेला गया जिसमे माधोपुर ने सडेन डेथ में गोल कर जित हासिल कर ली I पहले हाफ के शुरुआत में ही मशरक के चांद के गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली थी लेकिन दुसरे हाफ में माधोपुर से रितेश ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया I बाद में पेलांटी में भी फैसला 5-5 की बराबरी पर रहा I बाद में सडेन डेथ में माधोपुर ने जीत हाशिल कर ली I
मैंच को देखने जुटे हजारों खेलप्रेमी
मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण दर्शक जमा हुए औरअंत तक रोचक रहे मुकाबले का पूरा पूरा आनंद लिया I मुखियां संगम बाबा, मुखियां मनोरंजन उर्फ भोलू सिंह, प्रो गोरा सिंह, राजीव उर्फ पेंटर सिंह, सोनू सिंह, रवि कुमार, आंशु कुमार ने अच्छे खेल के लिए खिलाडियों को प्रोत्साहित किया I मैंच रेफरी प्रभाकर सिंह,रविशंकर सिंह,रितेश सिंह रहे, कमेंट्री मो आलम ने किया I मंगलवार को मंझोपुर तरैया और शेखपुरा अमनौर के बीच खेला जायेगा I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।




Recent Comments