देवी जागरण में सैकड़ों श्रोता रात भर देवी गीतों पर झूमेंं

मांझी (सारण) : रविवार की रात मांझी थाना बाजार परिसर में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में सैकड़ों श्रोता रात भर देवी गीतों पर झूमते रहे। भारतीय नृत्य कला मंदिर के तत्वावधान में आयोजित देवी जागरण में गायक रमेश सजल जय प्रकाश यादव तथा गायिका चंदा शर्मा ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एबीपीएसएस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर उन्होंने दुर्गा पूजा के नौ रूपों के साथ साथ जागरण के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह को समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोहैल अहमद पप्पू सिंह हरि यादव तथा कृष्णा सिंह पहलवान तारकेश्वर तिवारी,रामजी प्रसाद, दुर्गेश कुमारआदि ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन शिक्षक विजेंद्र तिवारी ने किया।