
खेत में विचरण कर रहे मोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, सेल्फी लेने की लगी होड़
अमनौर/सारण: अमनौर प्रखंड के कोरेया ग़ांव में एक खेत से ग्रामीणों ने एक मोर को पकड़ा. कोरेयां गांव निवासी व समाजसेवी पवन कुमार भगत के खेत में मोर मिलने की खबर सुन उसका भाई व ग्रामीणों के सहयोग से उस मोर को पकड़ अपने घर लाया. जहां यह खबर मिलते ही उसे देखने की भीड़ जूट गयीं .कई लोग उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए तो कुछ लोग उसके शरीर पर हाथ फेरते नजर आये. पवन कुमार भगत ने बताया कि मोर की सूचना मिलने के बाद वहां अपने भाई को भेजा जहां कुछ बच्चे उसपर पत्थर मार रहे थे वही कुछ आवारा कुत्ते भी मोर को झपटने की कोशिश में थे . जिसे उनसब से बचा कर घर लाया गया. जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को फोन के द्वारा इसकी जानकारी दिया जा चूका हैं. बताया जाता है कि प्रखंड के परशुरामपुर दियारा क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में मोर देखे गए हैं. वहीं बुधवार को कुआरी गांव निवासी नूतन तिवारी के छत पर भी मोर को लोगों द्वारा देखा गया है. लॉकडाउन को लेकर जहां लोग घरों में रह रहे हैं, सड़क पर गाडियां भी नही चल रही है. उसी को लेकर विभिन्न प्रकार के पशु पंक्षी सहित कई जीव जन्तु देखे जा रहे हैं.





Recent Comments