
अमनौर विधान सभा से भाजपा से टिकट कन्फर्म होने के उपरांत पूर्व विधायक स भाजपा प्रत्यासी कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने पटना से अमनौर विधान सभा आने के क्रम में सोनहो पटेल चौक ,मकेर तथा परसा में हजारों कार्यकर्ताओ समर्थक द्वार गाजे बाजे के साथ फूलमाला अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया।बम पटाखा छोड़ तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।मकेर में कई मंदिर तथा मस्जिद में माथा टके आशीर्वाद लिया।भाजपा प्रत्यासी स पूर्व विधायक मंटू सिंह को समर्थको ने जीत का आर्शीवाद दिया।भाजपा प्रत्यासी ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ देश का सबसे बड़ा पार्टी ने मुझ पर उम्मीद जताई है।मैं उस उम्मीद पर खड़ा उतरकर पार्टी के लिए रात दिन काम करने की बातें कही।उन्होंने उवस्तिथ कार्यकर्ता तथा समर्थक से देश और प्रदेश के विकास के लिए पीएम तथा सीएम की हाथ को मजबूत करने के लिए कमल खिलाने की अपील किया।वही भजपा प्रत्यासी मंटू सिंह ने एक सवाल के जबाब में कहा कि जिसको आरोप लगाना है।उससे लगाने दीजिए अमनौर की जनता सब जानती है कि डीलर,आंगनबाड़ी आदि बिभाग से कमीशन लेने वाले को जनता नकार दिया है।अब केवल आरोप के अलावे कोई काम नही बचा है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन शर्मा जिला महामंत्री अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष सुचिन्द्र साह मकेर जदयू अध्यक्ष सुचिन्द्र सिंह परसा जदयू अध्यक्ष ललन सिंह जदयू नेता पप्पू सिंह आदि शामिल थे।




Recent Comments