
सरकार बाढ़ व जल-निकासी के समस्या के समाधान के लिये ठोस कदम उठाए-मुखिया संगम बाबा

क्षेत्र के विकास को लेकर किये गए सरकार के सभी वादे विफ़ल-मुखिया संगम बाबा
तरैया (सारण):- क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाले सरकार के प्रतिनिधि एक बार बारिश के समय क्षेत्र में भ्रमण करके देख ले,की जल जमाव से लोगो को कितनी परेशानी होती है। जल निकासी को लेकर सरकार कोई भी उचित विकल्प नहीं अपनाई है। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैया के भटगाई पंचायत के, भटगाई, मोलनापुर, परौना, मँझोपुर, व पचरौर पंचायत के रसीदपुर, संग्रामपुर समेत आधा दर्जन गाँवों में डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान कही। वहीं संगम बाबा ने बताया कि सरकार बाढ़ व जल-निकासी के समस्या के समाधान के लिये ठोस कदम उठाए। ताकी जल जमाव से होने वाले समस्या से लोगों को निजात मिल सके। मौके पर बब्लू यादव, राजू पाठक, सुधीर तिवारी, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, शंकर ठाकुर, रंजय सिंह, अनीश सिंह, रतन सिंह, हरेन्द्र पाठक, महीप ओझा, सोनू यादव, टूटू सिंह, राजू यादव, शम्भू दास, छोटू सिंह, राजू पटेल मौजूद थें।




Recent Comments