​रामसागर पासवान ने गरीब-मजलूमों के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी- रामोद 
👈दैनिक खोजखबर मुंगेर प्रमंडल ब्यूरो प्रमुख आशीष भूषण दत्त झा👉
राज्य में आजकल अपराधियों का बोलबाला चरम पर है, जहाँ देखो वहां अपराधिक घटनाएँ लगातार घट रही हैं। अभी जनता नेताओं और अपराधियों से त्रस्त है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और अपराधी जनता को परेशान। 
उक्त बातें पूर्व जिला परिषद सदस्य सह सीपीएम नेता रामोद कुंवर ने सोमवार को कादराबाद मे सीपीएम नेता रामसागर पासवान हत्या के उपरांत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि रामसागर पासवान एक जमीनी नेता थे, उन्होंने खुद के लिए कुछ भी नहीं कमाया लेकिन गरीब-मजलूमों के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। रामसागर पासवान की हत्या सिर्फ हत्या नहीं बल्कि एक चुनौती है और हम आज उस चुनौती को स्वीकार करते हुए ऐलान करते हैं कि इंट का जवाब पत्थर से देंगे लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से।                 
संकल्प सभा को संबोधित करते पूर्व जिला परिषद सदस्य रामोद कुंवर ने कहा कि हम एक रामसागर पासवान की हत्या से डरने वाले नहीं हैं, हत्यारे कितने रामसागर पासवान को मारेंगे, यहाँ घर-घर में रामसागर पासवान है। उन्होंने रामसागर पासवान हत्या कांड में संलिप्त कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि हत्या कांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ अपराधियों को गिरफ्तार तो किया लेकिन फिर सुस्त हो गयी है, लेकिन हम मांग करते हैं कि हत्या में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। वहीं सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य उपस्थित थे