खनन विभाग ने पकड़े बालू से लदा पांच ट्रक

परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : सिसवन व चैनपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बालू से लदा ओवर लोड ट्रक धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। बालू लदे ट्रक के
परिचालन की भनक लगते ही खनन विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार की सुबह आंबेडकर चौक से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी चुपके ले जा रहे बालू से लदे पांच ट्रक को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार हर रोज इसी तरह से आधी रात डोरीगंज से बालू ओवरलोड कर सिसवन-रघुनाथपुर के मुख्य रास्ते यूपी ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रधान खनन निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने चैनपुर ओपी प्रभारी
राकेश कुमार के साथ आंबेडकर चौक पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पांच ट्रक पकड़े गए। उसकी सूचना खनन विभाग ने पुलिस को दी है।