हजूर नबील ए मिल्लत का उर्स ए चेहल्लुम मना
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित खानकाहे हैदरिया में गुरुवार की रात हजूर नबील ए मिल्लत अलैहे रहम का उर्स ए चेहल्लुम अकीदत के साथ मनाया गया। मौके पर एक से एक जाकिर उलेमाओं ने अपनी नात व कलाम पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। मुकर्रीर में कानपुर के हजरत मौलाना हासिम अशरफी, बलरामपुर के हजरत मुफ़्ती रजाब अली, वाराणसी के हजरत मौलाना याकूब अहमद, मुरादाबाद के मुफ्ती नेसार अहमद, मुंबई के अल्लामा रहमतुल्लाह सिद्दीकी, मुफ्ती सुल्तान रजा, नेपाल के मुफ्ती उस्मान रजा सहित अन्य उलेमाओं ने
तकरीर को नवाजा। इस प्रोग्राम के सरपरस्त डॉ. सैयद नाहिद अहमद हैदरी, कादरी सज्जादा नसीन के सर पर दास्तार ए सज्जादगी बांधा गया। इस अवसर पर शायरों में रांची के दिलकश, कोलकाता के रिजवान हैदर, जमन, मुजफ्फरपुर के अख्तर जया, शाद मुजफ्फरपुरी, राहत हैदरी विशनपुरी, डाक्टर ताहिरूद्दीन नवेली, नकाबत महबूब शबनम, अफजल चंपारण द्वारा किया गया है।
इस अवसर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
—




Recent Comments